संदेश

सचेतन 2.12: रामायण कथा: सुन्दरकाण्ड - हनुमान जी अप्रत्यक्ष उपमान अलंकार हैं।

चित्र
हनुमान जी से आप सीख ले कर सिर्फ़ कर्म को विशिष्टता और उत्कृष्टता के साथ करते रहें।  अलंकार चारुत्व को कहते हैं। यह हनुमान जी  का सौंदर्य, चारुत्व, काव्य रूप में उनकी शोभा का धर्म ही अलंकार का व्यापक अर्थ है। यह अलंकार को महर्षि वाल्मीकि ने रामायण में प्राणभूत तत्त्व के रूप में लिखा है।  सीता माता की खोज में चलते हुए वे परम तेजस्वी महाकाय महाकपि हनुमान् आलम्बन हीन आकाश में पंखधारी पर्वत के समान उड़ रहे थे। वे बलवान् कपिश्रेष्ठ जिस मार्ग से वेग पूर्वक निकल जाते थे, उस मार्ग से संयुक्त समुद्र सहसा कठौते या कड़ाह के समान हो जाता था (उनके वेगसे उठी हुई वायु के द्वारा वहाँ का जल हट जाने से वह स्थान कठौते आदि के समान गहरा-सा दिखायी पड़ता था)। पक्षी-समूहों के उड़ने के मार्ग में पक्षिराज गरुड़ की भाँति जाते हुए हनुमान् वायु के समान मेघमालाओं को अपनी ओर खींच लेते थे। आप हनुमान जी का हरेक वर्णन विशिष्टता और उत्कृष्टता उपमा अलंकार के समान है और अपने जीवन में यह सीखना चाहिए। जब आपके कार्य की तुलना अत्यंत समानता के कारण किसी अन्य प्रसिद्ध वस्तु या अवस्था या लोगों से या प्राणी से की जात...

सचेतन 2.11: रामायण कथा: सुन्दरकाण्ड - उत्कृष्टता के प्रदर्शन में विशेष उपमा होती है

चित्र
कपिकेसरी अपने प्रचण्ड वेग से समुद्र में बहुत ऊँची-ऊँची तरंगों को आकर्षित करते हुए सीता माता की खोज में आगे बढ़ रहे थे  कल हमने बात किया था की आपके कार्य में उत्कृष्टता स्वाभाविक होनी चाहिये। सीता माता की खोज में चलते हुए सूर्य के समान विशालकाय हनुमान्जी अपनी पूँछ के कारण ऐसी शोभा पा रहे थे, मानो कोई बड़ा गजराज अपनी कमर में बँधी हुई रस्सी से सुशोभित हो रहा हो। हनुमान्जी का शरीर समुद्र से ऊपर- ऊपर चल रहा था और उनकी परछाईं जल में डूबी हुई सी दिखायी देती थी। इस प्रकार शरीर और परछाईं दोनों से उपलक्षित हुए वे कपिवर हनुमान् समुद्र के जल में पड़ी हुई उस नौका के समान प्रतीत हो रहे थे, जिसका ऊपरी भाग (पाल) वायु से परिपूर्ण हो और निम्न भाग समुद्र के जल से लगा हुआ हो। वे समुद्र के जिस- जिस भाग में जाते थे, वहाँ-वहाँ उनके अंग के वेग से उत्ताल तरंगें उठने लगती थीं। अतः वह भाग उन्मत्त (विक्षुब्ध)-सा दिखायी देता था। महान् वेगशाली - महाकपि हनुमान् पर्वतों के समान ऊँची महासागर की रंग-मालाओं को अपनी छाती से चूर-चूर करते हुए आगे बढ़ रहे थे। कपिश्रेठ हनुमान्के शरीर से उठी हुई तथा मेघों की घटा में व्याप...

सचेतन 2.10: रामायण कथा: सुन्दरकाण्ड - आपके कार्य में उत्कृष्टता स्वाभाविक होनी चाहिये।

चित्र
हनुमान्जी की पिंगल नेत्र चन्द्रमा और सूर्यके समान प्रकाशित होती है। आप को विचार करना है की अगर आपका लक्ष्य और रणनीति सही है तो हर कोई आपके साथ चलने को तैयार है और आपको साथ देंगे।  मेघ के समान विशालकाय हनुमान्जी अपने साथ खींचकर आये हुए वृक्षों के अंकुर और कोर सहित फूलों से आच्छादित हो जुगुनुओं की जगमगाहट से युक्त पर्वत के समान शोभा पाते थे। वे वृक्ष जब हनुमान्जी के वेग से मुक्त हो जाते ( उनके आकर्षण से छूट जाते), तब अपने फूल बरसाते हुए इस प्रकार समुद्र के जल में डूब जाते थे, जैसे सुहृद्वर्गके लोग परदेश जानेवाले अपने किसी बन्धुको दूरतक पहुंचाकर लौट आते हैं। आज हनुमान जी का वर्णन ऐसा है की जब हमें किसी कार्य में रुचि हो और उसे करने के हुनर का संगम हो, तो उसमें उत्कृष्टता स्वाभाविक रूप से दिखने लगती है। हनुमान्जी के शरीर से उठी हुई वायु से प्रेरित हो वृक्षों के भाँति-भाँति के पुष्प अत्यन्त हलके होने के कारण जब समुद्र में गिरते थे, तब डूबते नहीं थे। इसलिये उनकी विचित्र शोभा होती थी। उन फूलों के कारण वह महासागर तारों से भरे हुए आकाश के समान सुशोभित होता था। अनेक रंगकी सुगन्धित पुष्पराशि ...

सचेतन 2.8: रामायण कथा: सुन्दरकाण्ड - अपने तेज, बल और पराक्रम के आवेश और प्राणों को हृदयमें रोककर कार्य की तैयारी करें।

चित्र
स्वातिक चिन्ह प्रायः साँप के फणों में दिखाई देनेवाली नीली रेखाओं को कहते हैं। सबने हनुमान जी के विशाल दृश्य का अहसास किया उन्होंने जो संकल्प लिया और उन कार्य को करने के लिए अपने शारीरिक बल का आवाहन किया।  कहते हैं की वो पर्वत के समान विशालकाय महान वेगशाली पवनपुत्र हनुमान्जी वरुणालय समुद्र को पार करना चाहते हैं। श्रीरामचन्द्रजी और वानरों के कार्य की सिद्धि के लिये दुष्कर कर्म करने की इच्छा रखनेवाले ये पवनकुमार समुद्र के दूसरे तटपर पहुँचना चाहते हैं, जहाँ जाना अत्यन्त कठिन है।  हनुमान जी ने समुद्र को लांघने की इक्षा से अपने शरीर को बेहद बड़ा कर लिया और अपनी दोनों भुजाओं तथा चरणों से उस मैनाक पर्वत को दवाया। इस प्रकार पर्वतको दबाने के कारण उत्पन्न हुआ वह जीव-जन्तुओं का महान् कोलाहल पृथ्वी, उपवन और सम्पूर्ण दिशाओं में भर गया। कपिवर हनुमान जी के द्वारा दबाये जाने पर तुरंत ही वह पर्वत काँप उठा और दो घड़ी तक डगमगाता रहा।  पूरे वातावरण में उन सर्प के फणों से विष की भयानक आग उगलते हुए स्वस्तिक चिह्न स्पष्ट दिखायी दे रहे थे। बड़े- बड़े सर्प उस पर्वत की शिलाओं को अपने दाँतों से डसने...

सचेतन 2.7: रामायण कथा: सुन्दरकाण्ड - आपके घोषणा में इतनी तीव्रता होनी चाहिए की चारों ओर हलचल मच जाये

चित्र
समुन्द्र ने हनुमान जी के बाहुवल के कारण उनको श्री रघुनाथ जी का दूत समझकर मैनाक पर्वत से कहा कि है अपने ऊपर इन्हे विश्राम दे। कल हमने बात किया था की सामान्य समझदारी वाले संकल्प से कार्य सिद्धी होती है। जब भी हम काम की तैयारी करें तो सबसे पहले आपने शारीरिक और मानसिक बल का विस्तार करना चाहिए। आपके आस पास के वातावरण के हलचल आपके शारीरिक और मानसिक बल के विस्तार से बढ़ेगा और आपका दृढ़ निश्चय भी उतना ही विशाल और मज़बूत होटी रहना चाहिए और यही तो हनुमान जी के चरित्र के वर्णन की विशेषता है की समुद्र लांघने के लिए और श्री राम के कार्य की सिद्धी के लिए उनका संकल्प बाधाओं से घबराया नहीं बल्कि विस्तार हुआ और बढ़ने लगा था।  सिंधु तीर एक भूधर सुंदर। कौतुक कूदि चढ़ेउ ता ऊपर।। बार बार रघुबीर सँभारी। तरकेउ पवनतनय बल भारी ।। 3 ।। समुन्द्र के तीर पर एक सुन्दर पर्वत था । हनुमान् जी खेल से ही ( अनायास ही ) कूदकर उसके ऊपर जा चढ़े और बार-बार श्री रघुवीर का स्मरण करके अत्यंत बलवान् हनुमान जी उस पर से बड़े वेग से उछले ।। 3 ।। जेहिं गिरि चरन देइ हनुमंता। चलेउ सो गा पाताल तुरंता।। जिमि अमोघ रघुपति कर बाना। एही ...

सचेतन 2.6: रामायण कथा: सुन्दरकाण्ड - संकल्प से कार्य सिद्धी होती है

चित्र
काम की तैयारी में सबसे पहले आपने शारीरिक और मानसिक बल का विस्तार करना चाहिए  जामवंत के सुन्दर वचन हनुमान जी के हृदय को बहुत ही भाए और सुनकर वे बोले हे भाई !  तुम लोग दुःख सहकर , कन्द-मूल-फल खाकर तब तक मेरी राह देखना ।।  जब लगि आवौं सीतहि देखी। होइहि काजु मोहि हरष बिसेषी।। यह कहि नाइ सबन्हि कहुँ माथा। चलेउ हरषि हियँ धरि रघुनाथा ।। 2 ।। यह कहकर और सबको मस्तक नवाकर तथा हृदय मे श्री रघुनाथजी को धारण करके हनुमान जी हर्षित होकर चलने की कामना किए और हनुमान जी कहते हैं की जब तक में सीताजी को देखकर लौट के आने से ही मुझे बहुत ही हर्ष होगा।  इस चौपाई में पहली बात है की आपने इष्ट को हमेंशा हृदय में धारण करना और एक प्रार्थना का भाव होना उनके प्रति मस्तक को नवाकर रखना। और दूसरा भाव बड़ा ही सामान्य है की किसी काम को करने से पहले एक सरल और साधारण सा लक्ष्य का होना जैसे हनुमान जी का लक्ष्य एक सामान्य समझदारी वाला है की मैं की मुझे तो सीता माता को देखने से ही ख़ुशी मिलेगी और जब मैं उनको देखकर आने से ही मुझे बहुत ही हर्ष होगा।हम सभी को जीवन में कितना ही विशाल काम करना हो, हमारा लक्ष्य ...

सचेतन 2.5: रामायण कथा: सुन्दरकाण्ड - उचित ज्ञान और प्रभु के आशीर्वाद से सब कुछ कर सकते हैं

चित्र
जामवंत के बचन सुहाए। सुनि हनुमंत हृदय अति भाए।।

सचेतन 2.3: रामायण कथा: सुन्दरकाण्ड - अंतरात्मा में राम की भक्ति ही हनुमान का रूप है

चित्र
राम का इतिहास सनातन और अप्रमेय है जिसके प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती है यह हर काल में मौजूद था और रहेगा। रामभक्त हनुमान जी, माया से मनुष्य रूप में दीखने वाले और  राम कहलाने वाले जगदीश्वर को शांत, सनातन, अप्रमेय (प्रमाणों से परे), निष्पाप, मोक्षरूप परम् शांति देने वाले महसूस करते हुए, ब्रह्मा, शम्भु और शेषजी से निरन्तर सेवित, वेदान्त के द्वारा जानने योग्य समझते हुए, सर्वव्यापक, देवताओं में सबसे बड़े, जो रघुकुल में श्रेष्ठ तथा राजाओं के शिरोमणि जैसे बड़े और व्यापक रूप की वंदना करते हुए लंका में त्रिकूटांचल पर्वत शृंखला के सुंदर पर्वत के क्षेत्र की ओर प्रस्थान करते हैं और आगे सुंदरकाण्ड की रचना होती है।  राम एक जगदीश्वर का प्रतीक है जो सनातन है यानी इस रूप में ईश्वर का वर्णन का इतिहास अप्रमेय है जिसके प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती है यह पहले भी था और आज भी है और हमेंशा रहेगा।  नान्या स्पृहा रघुपते हृदयेऽस्मदीये सत्यं वदामि च भवानखिलान्तरात्मा। भक्तिं प्रयच्छ रघुपुंगव निर्भरां मे कामादिदोषरहितं कुरु मानसं च॥ रामभक्त हनुमान जी एक महाशक्ति और असंभव को संभव बनाने वाले कृति के रूप ...

सचेतन 2.2: रामायण कथा: सुन्दरकाण्ड - हे रघुनाथ जी आप सबके अंतरात्मा हैं

चित्र
मनोवैज्ञानिक रूप में सुन्दरकाण्ड मानवीय जीवन में आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति बढ़ाने वाला है। रामान्य त्रेतायुग की कथा है और सुंदरकांड लंका में त्रिकूटांचल पर्वत शृंखला में एस एक के सुंदर पर्वत के क्षेत्र की कथा है इस पर्वत में दो अन्य शृंखला हैं सुबैल पर्वत क्षेत्र जहां पर भगवान राम और राक्षस राज रावण का युद्ध स्थल है और नील पर्वत क्षेत्र पर राक्षसों का निवास एवं महल। सुंदर पर्वत के क्षेत्र पर राक्षस राज रावण की प्रिय अशोक वाटिका थी जहां माता सीता रहती थी । सुन्दरकाण्ड का अध्ययन या पाठ करने से सर्वार्थसिद्धि की प्राप्ति होती है ।  पवननंदन व अंजली पुत्र रामभक्त हनुमान द्वारा माता सीता की खोज में त्रिकुटांचल पर्वत पर बसी लंका में परिभ्रमण किया गया था। त्रिकूटपर्वत समूह की सुंदर पर्वत क्षेत्र में स्थित अशोक वाटिका में हनुमान जी और माता सीता से मुलाकात हुई थी। अशोकवाटिका में माता सीता द्वारा हनुमान जी को अष्ट सिद्धि एवं नाव निधि का वरदान दी गयी थी। रामायण और श्रीरामचरितमानस में भगवान श्रीराम के गुणों और पुरूषार्थ को दर्शाती लेकिन सुंदरकांड श्रीराम के भक्त हनुमान की विजय का कांड है !...

सचेतन 2.1: रामायण कथा: सुन्दरकाण्ड - सर्वार्थसिद्धि की प्राप्ति

चित्र
राम की जीवन-यात्रा के सात काण्ड- बालकाण्ड, अयोध्यकाण्ड, अरण्यकाण्ड, सुन्दरकाण्ड, किष्किन्धाकाण्ड, लङ्काकाण्ड और उत्तरकाण्ड। रामायण आदिकाव्य में 'राम की जीवन-यात्रा है। इसके रचयिता महर्षि वाल्मीकि को 'आदिकवि' कहा जाता है। संस्कृत साहित्य परम्परा में रामायण और महाभारत को इतिहास कहा गया है और दोनों सनातन संस्कृति के सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय ग्रन्थ हैं। रामायण के सात अध्याय हैं जो काण्ड के नाम से जाने जाते हैं। इसमें कुल लगभग २४,००० श्लोक हैं।  मान्यतानुसार रामायण का समय त्रेतायुग का माना जाता है। श्रीराम अवतार श्वेतवाराह कल्प के सातवें वैवस्वत मन्वन्तर के चौबीसवें त्रेता युग में हुआ था जिसके अनुसार श्रीरामचंद्र जी का काल लगभग पौने दो करोड़ वर्ष पूर्व का है। इसके सन्दर्भ में विचार पीयूष, भुशुण्डि रामायण, पद्मपुराण, हरिवंश पुराण, वायु पुराण, संजीवनी रामायण एवं पुराणों से प्रमाण दिया जाता है। हिन्दू शास्त्रों के अनुसार भगवान राम, विष्णु के मानव अवतार थे। इस अवतार का उद्देश्य मृत्युलोक में मानवजाति को आदर्श जीवन के लिये मार्गदर्शन देना था। अन्ततः श्रीराम ने राक्षसों के राजा रावण ...