संदेश

बुद्ध की दीक्षा लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सचेतन- बुद्धचरितम् 20, सर्ग १६: बुद्ध की दीक्षा

चित्र
महात्मा बुद्ध ने जब अपने पहले पाँच शिष्यों को दीक्षित कर धर्म में स्थापित कर दिया, तब इसके बाद एक और महत्वपूर्ण घटना घटी। एक दिन एक यश नाम का कुलीन युवक, जो अपनी स्त्रियों को गहरी नींद में सोता देख मन में गहरी वैराग्यता अनुभव कर रहा था, वह बुद्ध के पास पहुँचा। महात्मा बुद्ध ने उसे उपदेश दिया। यश को ज्ञान प्राप्त हुआ और वह भिक्षु बन गया। साथ ही, उसके साथ आए ५४ अन्य पुरुषों को भी बुद्ध ने दीक्षा दी और उन्हें उपदेश देकर धर्म प्रचार हेतु भेज दिया। स्वयं बुद्ध ने कहा, “अब मैं गया को जा रहा हूँ।” गया में पहुँचकर बुद्ध की भेंट एक प्रसिद्ध साधु काश्यप से हुई। बुद्ध ने काश्यप से रहने की जगह माँगी, लेकिन काश्यप को ईर्ष्या हो गई। उसने बुद्ध को धोखा देने की योजना बनाई और रहने के लिए एक अग्निशाला दे दी, जहाँ एक भयानक जहरीला साँप (करला सर्प) रहता था। काश्यप को लगा कि बुद्ध वहाँ मारे जाएँगे। जब बुद्ध शांति से वहाँ बैठे, तब उस साँप ने अपने विष की ज्वालाएँ छोड़ीं, लेकिन बुद्ध को कुछ नहीं हुआ। उल्टे, सर्प बुद्ध की शांति और शक्ति देखकर चकित रह गया और प्रणाम किया। उधर आश्रम में शोर मच गया – “गौतम ...