सचेतन- बुद्धचरितम् 31 महात्मा बुद्ध का अंतिम सम्मान
सचेतन- बुद्धचरितम् 31 महात्मा बुद्ध का अंतिम सम्मान (सत्ताइसवाँ सर्ग की कहानी) जब महात्मा बुद्ध ने संसार से विदा ली और सदा के लिए शांत हो गए , तब उनके भक्तों और अनुयायियों को बहुत दुख हुआ। मल्ल वंश के लोगों ने उनके पार्थिव शरीर को बड़े आदर के साथ सोने की पालकी (स्वर्णमयी शिविका) में रखा। वे पालकी को अपने कंधों पर उठाकर नगर के मुख्य द्वार से बाहर लेकर गए। नगर से बाहर निकलकर वे हिरण्यवती नदी पार करके एक पवित्र स्थान पर पहुँचे, जहाँ उन्होंने "मुकुट चैत्य" नामक स्थान के नीचे बुद्ध के लिए एक सुंदर चिता बनायी। जैसे ही वे यह सब कर रहे थे, तभी आकाश से देवता फूलों की वर्षा करने लगे। यह फूल नन्दन वन के सुंदर पुष्प थे। गन्धर्व लोग आकर मधुर गीत गाने लगे और नृत्य प्रस्तुत करने लगे। कुछ लोगों ने बुद्ध के स्तोत्रों का पाठ करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद बुद्ध के शरीर को चिता पर रखा गया और तीन बार चिता जलाने की कोशिश की गई, लेकिन चिता जल नहीं पाई । इसका कारण यह था कि बुद्ध के प्रिय शिष्य महाकश्यप अभी तक पहुँचे नहीं थे। जब महाकश्यप वहाँ आए और उन्होंने बुद्ध के दर्शन किए , ...