संदेश

#ConsciousLiving लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सचेतन- 38 –आत्मबोध – साधना से साक्षात्कार की ओर

चित्र
  “ध्यान कोई तकनीक नहीं, एक परिपक्व स्थिति है” क्या आपने कभी यह महसूस किया है कि आप ध्यान करना चाहते हैं, लेकिन मन बैठने को तैयार ही नहीं होता? शरीर बैठ जाता है, आँखें बंद हो जाती हैं, पर मन बाहर ही भटकता रहता है। आत्मबोध में आज का यह विचार हमें एक बहुत स्पष्ट बात सिखाता है— 👉 ध्यान केवल बैठने से नहीं होता, ध्यान जीवन की तैयारी से होता है। आज का विचार हमें  ध्यान की तकनीक नहीं, ध्यान की भूमिका बताता हूँ  शंकराचार्य कहते हैं— एकांत स्थान में बैठकर, इच्छाओं से मुक्त होकर, इंद्रियों को संयम में रखते हुए, एकमात्र, अनंत आत्मा का एकाग्र भाव से चिंतन करो। यह श्लोक हमें बताता है कि ध्यान की चार आधारशिलाएँ क्या हैं। भाग 1: विविक्त देश – बाहरी शांति सबसे पहले कहा गया— विविक्तदेश आसीनः यानि— शांत, एकांत स्थान में बैठना। ध्यान के लिए शोरगुल नहीं, भागदौड़ नहीं, भीड़ नहीं। लेकिन यहाँ एक गहरी बात है— 👉 विविक्त देश केवल स्थान नहीं, मन की स्थिति भी है। आप कमरे में अकेले हो सकते हैं, लेकिन मन बाज़ार में हो। इसलिए एकांत का अर्थ है— जहाँ मन को कम उत्तेजना मिले। विजित...

सचेतन- 34 –आत्मबोध – ध्यान नहीं, पहचान की बात

चित्र
क्या आपने कभी सोचा है— इतना ध्यान करने के बाद भी मन क्यों शांत नहीं होता? क्यों भीतर कहीं यह भावना बनी रहती है— “अभी कुछ और करना बाकी है… अभी मुक्ति दूर है…” आत्मबोध का आज का विचार यहीं एक बहुत गहरी बात कहता है— मुक्ति पाने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि आप कभी बंधे ही नहीं थे। ध्यान का सही अर्थ आमतौर पर हम सोचते हैं— ध्यान का मतलब है कोई खास अनुभव पाना, कोई विशेष अवस्था हासिल करना। लेकिन शंकराचार्य बहुत स्पष्ट कहते हैं— आत्मा का कोई नया अनुभव नहीं होता। क्यों? क्योंकि आत्मा तो हर अनुभव में पहले से मौजूद है। जैसे— जब आप मेज़ देखते हैं, तो क्या रोशनी का अनुभव नहीं हो रहा? रोशनी के बिना मेज़ दिखाई ही नहीं देगी। ठीक वैसे ही— हर ज्ञान में, हर अनुभव में चेतना पहले से ही है। इसलिए ध्यान आत्मा का अनुभव पाने के लिए नहीं है। तो ध्यान किस लिए है? ध्यान है— पुरानी आदतों को छोड़ने के लिए। पुरानी पहचान को ढीला करने के लिए। गहरे बैठे डर, असुरक्षा और अपेक्षाओं को समझकर गिराने के लिए। हमारे भीतर लगातार यह माँग चलती रहती है— कोई मुझे प्यार करे कोई मेरा साथ दे कोई मुझे सुरक्षित महसूस करा...