सचेतन- 57 – आत्मबोध – “जो बचता है… वही तुम हो”
आज एक बहुत सीधी, लेकिन गहरी बात… अगर मैं आपसे पूछूँ — आप कौन हैं? तो आप क्या कहेंगे? नाम… रिश्ते… काम… पर अगर ये सब हट जाएँ… तो क्या बचेगा? आज का आत्मबोध कहता है — जो सब हटाने के बाद भी बचता है… वही ब्रह्म है। आज के श्लोक का सरल भावार्थ है की - “वेदांत हमें उस ब्रह्म की ओर इशारा करता है जिसे समझने के लिए ‘जो नहीं है’ उसे हटाना पड़ता है… और जो अंत में बचता है — वह एक, अखंड आनंद स्वरूप ब्रह्म है।” “नेति-नेति” (यह नहीं… यह नहीं) वेदांत सीधा नहीं कहता — “यह ब्रह्म है” बल्कि कहता है — 👉 यह शरीर नहीं 👉 यह मन नहीं 👉 यह विचार नहीं 👉 यह भावनाएँ नहीं एक-एक करके सब हटाता है… और अंत में पूछता है — अब क्या बचा? जो देखा जा सकता है, वह तुम नहीं हो एक सरल नियम — 👉 जिसे आप देख सकते हैं, 👉 वह आप नहीं हैं। आप शरीर को देख सकते हैं → तो आप शरीर नहीं आप विचारों को देख सकते हैं → तो आप विचार नहीं आप भावनाओं को देख सकते हैं → तो आप भावना नहीं तो फिर… 👉 आप कौन हैं? “देखने वाला” ही असली है जो यह सब देख रहा है… जो हर अनुभव में मौजूद है… जो कभी बदलता नहीं… 👉 वही “मैं” है और वही ब...