संदेश

भक्ति लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सचेतन- बुद्धचरितम् 30 बुद्ध का अंतिम उपदेश और निर्वाण

चित्र
सुभद्र की भक्ति और बुद्ध का आशीर्वाद बुद्ध के निर्वाण के अंतिम समय में एक त्रिदण्डी मुनि, सुभद्र, उनसे मिलने आए। आनन्द के संकोच के बावजूद, बुद्ध ने उन्हें आने दिया और करुणा से धर्म का मार्ग समझाया — एक ऐसा मार्ग जो दुखों से मुक्ति दिलाता है और निर्वाण तक पहुँचाता है। दुख से मुक्ति का मार्ग बुद्ध ने सुभद्र को सिखाया कि जीवन में दुख हैं, लेकिन धर्म के रास्ते पर चलकर इन दुखों से मुक्ति पाई जा सकती है। सत्य, करुणा, ध्यान और समझ — यही धर्म के चार स्तंभ हैं, जो अंततः परम शांति यानी निर्वाण की ओर ले जाते हैं। सुभद्र का जीवन समर्पण बुद्ध के उपदेशों से सुभद्र का हृदय जाग्रत हो गया। उसने अपने पुराने विश्वासों को त्याग कर पूर्ण श्रद्धा से बुद्ध के धर्म को अपनाया और गुरु के चरणों में अपने जीवन का समर्पण कर दिया। गुरु के निर्वाण से पहले ही उसने अपने प्राण त्याग दिए — एक सच्चे शिष्य की भक्ति का अद्भुत उदाहरण। बुद्ध का अंतिम संदेश: "धर्म ही गुरु है" अपने अंतिम शब्दों में, बुद्ध ने अपने शिष्यों से कहा: "मेरे जाने के बाद मेरे उपदेशों को ही अपना गुरु मानना और उसी के अनुसार आचरण करना।...

सचेतन, पंचतंत्र की कथा-37 : लोहे की तराजू और बनिए की कथा

चित्र
हमने धर्मबुद्धि और पापबुद्धि की कथा और बगला, सांप और केकड़े की कहानी सुना और यह जाना कि किस तरह बिना सोचे-समझे कोई उपाय करना विनाश को आमंत्रित कर सकता है।जिस स्थान पर छोटी-छोटी बातें अनदेखी की जाती हैं और मूर्खता या दुष्टता को बढ़ावा दिया जाता है, वहाँ बड़ी-बड़ी समस्याएँ स्वतः ही उत्पन्न हो जाती हैं।  करटक ने आगे कहा: मूर्ख व्यक्ति का स्वभाव ही ऐसा होता है कि वह बिना परिणाम सोचे अपने स्वार्थ और कुबुद्धि के कारण दूसरों का अहित कर बैठता है। जैसे पापबुद्धि ने सोचा था कि उसकी चालाकी काम आएगी, परंतु उसने अपने पिता की जान जोखिम में डाल दी और खुद भी नष्ट हो गया।इसलिए यह आवश्यक है कि किसी भी उपाय के साथ उसके विघ्नों (खतरों) पर भी ध्यान दिया जाए। मूर्खता और अधूरी योजना हमेशा विनाश का कारण बनती है। इस प्रकार करटक ने दमनक को समझाया कि बुद्धिमान व्यक्ति को हर कदम सोच-समझकर उठाना चाहिए। और उसने लोहे की तराजू और बनिए की कथा शुरू किया।  किसी नगर में जीर्णधन नाम का एक बनिया रहता था। व्यापार में घाटा होने के कारण उसके पास धन कम हो गया था। उसने देसावर (विदेश) जाकर नया काम करने की योजना बनाई।...