संदेश

#आत्मबोध लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सचेतन- 38 –आत्मबोध – साधना से साक्षात्कार की ओर

चित्र
  “ध्यान कोई तकनीक नहीं, एक परिपक्व स्थिति है” क्या आपने कभी यह महसूस किया है कि आप ध्यान करना चाहते हैं, लेकिन मन बैठने को तैयार ही नहीं होता? शरीर बैठ जाता है, आँखें बंद हो जाती हैं, पर मन बाहर ही भटकता रहता है। आत्मबोध में आज का यह विचार हमें एक बहुत स्पष्ट बात सिखाता है— 👉 ध्यान केवल बैठने से नहीं होता, ध्यान जीवन की तैयारी से होता है। आज का विचार हमें  ध्यान की तकनीक नहीं, ध्यान की भूमिका बताता हूँ  शंकराचार्य कहते हैं— एकांत स्थान में बैठकर, इच्छाओं से मुक्त होकर, इंद्रियों को संयम में रखते हुए, एकमात्र, अनंत आत्मा का एकाग्र भाव से चिंतन करो। यह श्लोक हमें बताता है कि ध्यान की चार आधारशिलाएँ क्या हैं। भाग 1: विविक्त देश – बाहरी शांति सबसे पहले कहा गया— विविक्तदेश आसीनः यानि— शांत, एकांत स्थान में बैठना। ध्यान के लिए शोरगुल नहीं, भागदौड़ नहीं, भीड़ नहीं। लेकिन यहाँ एक गहरी बात है— 👉 विविक्त देश केवल स्थान नहीं, मन की स्थिति भी है। आप कमरे में अकेले हो सकते हैं, लेकिन मन बाज़ार में हो। इसलिए एकांत का अर्थ है— जहाँ मन को कम उत्तेजना मिले। विजित...
चित्र
  सचेतन- 36 –आत्मबोध –   “मैं कौन हूँ?” हम जीवन भर एक ही प्रश्न से जूझते रहते हैं— “मैं कौन हूँ?” कभी हम स्वयं को शरीर मान लेते हैं, कभी मन, कभी रिश्ते, कभी सफलता या असफलता। लेकिन आत्मबोध का यह अंतिम श्लोक हमें सीधा, स्पष्ट और निर्भय उत्तर देता है— “तुम वही हो, जिसे तुम खोज रहे थे।” शंकराचार्य कहते हैं— मैं नित्य शुद्ध हूँ, सदा मुक्त हूँ, एक हूँ, अखंड आनंद स्वरूप हूँ, अद्वैत हूँ, मैं ही वह सत्य–ज्ञान–अनंत ब्रह्म हूँ। अब इसे बहुत सरल भाषा में समझते हैं। नित्य, शुद्ध और मुक्त सबसे पहले तीन शब्द— नित्य – जो कभी बदलता नहीं शुद्ध – जिस पर कोई दाग नहीं लगता मुक्त – जो कभी बंधा ही नहीं हम अक्सर कहते हैं— “मैं बंधन में हूँ”, “मैं परेशान हूँ”, “मुझे मुक्ति चाहिए।” आत्मबोध कहता है— 👉 मुक्ति कोई भविष्य की घटना नहीं है। 👉 मुक्ति तुम्हारा स्वभाव है। जैसे आकाश को कभी साफ़ करने की ज़रूरत नहीं पड़ती, वैसे ही आपको मुक्त होने की ज़रूरत नहीं— आप पहले से मुक्त हैं। अखंड आनंद – स्थायी सुख हम जिस सुख को जानते हैं, वह आता है और चला जाता है— हँसी, मज़ा, उत्साह, सफलता। इसे आत...