सचेतन 186: वस्त्र, धन, पदवी, पद, सामाजिक प्रतिष्ठा, अहंकार, उपाधि हमारे प्राण या आत्मा नहीं हैं
अपने को खोकर अगर सारी दुनियां भी पाई जा सके तो उसका कोई मूल्य नहीं है। हम सचेतन में परमात्मा की खोज पर चर्चा को प्रारंभ किया है। कल सबसे पहले "मैं कौन हूँ?" प्रश्न आपके समक्ष रखा था। और यह उत्तर के पार है। जब आप सभी उत्तरों को अस्वीकृत कर कर देंगे, जब आप उन सभी संभव उत्तरों को नकार देंगे और जब प्रश्न पूरी तरह से बिना उत्तर के बच जाएगा तो एक चमत्कार आपके ज़िंदगी में घटेगा और वह चमत्कार आपकी शून्यता आपके आनंद की प्रकाष्ठ पर होगी जहां जब सभी उत्तर अस्वीकृत हो जाएँगे। परमात्मा की खोज पर एक विस्मरणशील व्यक्ति की छोटी सी कहानी आपसे कही थी। जब वह व्यक्ति चर्च के पुरोहित के कथानुसार अपने हर कार्य को एक किताब पर लिख कर रखा और सुबह उठा और सब तो ठीक था। टोपी सिर पर पहननी है यह भी लिखा था। कोट कहां पहनना है यह भी लिखा था। कौन सा मोजा किस पैर में पहनना है यह भी लिखा था, कौन सा जूता किस पैर में डालना है यह भी लिखा था। लेकिन वह यह लिखना भूल गया कि खुद कहां है और तब वह बहुत परेशान हुआ। सब चीजें तो ठीक थीं, और सब चीजें कहां पहननी हैं यह भी ज्ञात था लेकिन मैं कहां हूं, यह वह रात लिखना भूल गया...