संदेश

सचेतन- 43 –आत्मबोध “सूरज को जगाना नहीं पड़ता”

चित्र
  क्या आपने कभी सूर्योदय को ध्यान से देखा है? सूरज अचानक नहीं निकलता। पहले हल्की लालिमा फैलती है। अंधेरा थोड़ा कम होता है। फिर धीरे-धीरे सूरज खुद दिखाई देने लगता है। आत्मबोध के आज के विचार में हम यही बात करेंगे की  — आत्मा को जगाना नहीं पड़ता। सिर्फ अज्ञान हटाना पड़ता है। और जैसे ही अज्ञान हटता है, आत्मा अपने आप प्रकट हो जाती है। आज इसे बहुत सरल और दिल से समझते हैं। सूरज का उदाहरण आज का विचार है की : जैसे अरुणोदय — सुबह की लालिमा — रात के घने अंधेरे को हटाती है, और फिर सूरज स्वयं चमकने लगता है। वैसे ही सही ज्ञान पहले अज्ञान को हटाता है, फिर आत्मा स्वयं प्रकाशित हो जाती है। ध्यान दीजिए — सूरज को किसी ने जलाया नहीं। वह पहले से था। बस अंधेरा हटना था। आत्मा को रोशनी की ज़रूरत नहीं हम सोचते हैं — “मुझे आत्मा का अनुभव करना है।” “मुझे आत्मज्ञान पाना है।” लेकिन शंकराचार्य कह रहे हैं — आत्मा को अनुभव की ज़रूरत नहीं। वह पहले से प्रकाशित है। जैसे बिजली पहले से घर में है, बस स्विच ऑन करना है। जैसे आईना साफ़ हो जाए तो चेहरा दिखने लगता है, चेहरा नया नहीं बनता। अज्ञान क्या...
चित्र
  सचेतन- 42 –आत्मबोध  “ज्ञान की आग कैसे जले?” क्या आपने कभी सोचा है… हम जानते तो बहुत कुछ हैं, फिर भी भीतर अँधेरा क्यों रहता है? किताबें पढ़ते हैं, प्रवचन सुनते हैं, मंत्र भी जानते हैं… फिर भी डर, गुस्सा, असुरक्षा क्यों नहीं जाती? आज का आत्मबोध - एक अद्भुत उदाहरण देता है। वह कहता है — ज्ञान अपने आप नहीं जलता। उसे रगड़ना पड़ता है। और जब वह जलता है… तो अज्ञान को जला कर राख कर देता है। आइए इसे बहुत सरल भाषा में समझते हैं। पुराने समय की एक विधि प्राचीन भारत में आग कैसे जलती थी? दो लकड़ियाँ होती थीं — नीचे की लकड़ी स्थिर, ऊपर की लकड़ी घूमती हुई। उन्हें लगातार रगड़ा जाता था। धीरे-धीरे गर्मी बढ़ती थी। फिर चिंगारी निकलती थी। फिर आग। शंकराचार्य कहते हैं — ध्यान भी ऐसा ही है। यहाँ लकड़ी कौन है? नीचे की लकड़ी क्या है? आपका मन। ऊपर की लकड़ी क्या है? वेदांत का ज्ञान। महावाक्य — “अहं ब्रह्मास्मि”, “तत्त्वमसि” और रगड़ क्या है? बार-बार सुनना… सोचना… मनन करना… निदिध्यासन करना। यही “मन्थन” है। हम क्यों नहीं बदलते? हम सब सुनते हैं — “आप आत्मा हैं” “आप शुद्ध चैतन्य हैं” “आप प...