संदेश

सचेतन 200: शिवपुराण- वायवीय संहिता ॰॰ योग और ध्यान जीवन को आंतरिक मुक्ति दिलाता है

चित्र
आप अपने जीवन में बदलाव चाहते हैं तो प्राचीन उपनिषद ग्रंथों से ज्ञान प्राप्त करना चाहिए। पाशुपत विज्ञान /पाशुपत ब्रह्म उपनिषद जिसको भगवान राम ने हनुमान को सुनाया था, और यह वर्तमान युग का उपनिषद कहा गया है जिसको बड़े बड़े दार्शनिक भी अपने दर्शन में उल्लेख करते हैं। यहाँ तक की सृष्टिकर्ता भगवान ब्रह्मा ने अपने पुत्र वैश्रवण को व्यावहारिक ज्ञान के रूप में, आत्मज्ञान के लिए, योग, ध्यान, अनुष्ठान, और आंतरिक विकास और सच्चे ज्ञान के रूप में पाशुपत विज्ञान की चर्चा करते हैं।  पाशुपत विज्ञान में बताया गया है की यदि आप मोक्ष का अनुभव करना चाहते हैं तो अपने प्राणवायु अपने स्वर अपने ध्यान अपनी मानसिक सोच से कर सकते हैं। व्यक्ति को सभी बाहरी अनुष्ठान को त्याग कर सकता है और आंतरिक ध्यान करने से भी शांति मिलती है। यह उपनिषद धर्म-योग के बारे में बताता है जो स्वतंत्रता और मुक्ति की ओर ले जाता है, वह दूसरों के लिए अहिंसा का आभास देता है और यही पशुपति है जी भीतर का परमात्मा है।  योग और ध्यान जीवन में मुख्य होना चाहिए और यही लक्ष्य आंतरिक मुक्ति करवाता है जिससे आपको विचारों से, बंधनों से स्वतंत्रत...

सचेतन 199: शिवपुराण- वायवीय संहिता ॰॰ पशुपति आपके भीतर का परमात्मा है।

चित्र
आत्मज्ञान स्वयं के प्रयासों से मिलता है। वायु संहिता के पूर्व और उत्तर भाग में पाशुपत विज्ञान, मोक्ष के लिए भगवान शिव के ज्ञान की प्रधानता, हवन, योग और शिव-ध्यान का महत्त्व समझाया गया है। भगवान शिव ही चराचर जगत् के एकमात्र देवता हैं। पाशुपत विज्ञान जो पाशुपत ब्रह्म उपनिषद है, जिसे पाशुपताब्रह्मोपनिषद भी कहा जाता है, और यह अथर्ववेद से जुड़े 31 उपनिषदों में से एक है, और इसे 20 योग उपनिषदों में से एक के रूप में वर्गीकृत किया गया है।  पाशुपत विज्ञान /पाशुपत ब्रह्म के बारे में कहा जाता है की इसे राम ने हनुमान को सुनाया था, इसे जर्मन इंडोलॉजिस्ट और दर्शनशास्त्र के प्रोफेसर पॉल ड्यूसेन द्वारा 77 वें नंबर पर सूचीबद्ध किया गया है । यह पाठ अपेक्षाकृत वर्तमान युग का उपनिषद है।  पाठ दो खंडों में संरचित है । कहते है की निर्मान कर्त्ता भगवान ब्रह्मा के पुत्र वैश्रवण ने आत्मा के रूप में हम्सा, योग, ध्यान, बाहरी अनुष्ठानों की निरर्थकता और ओम की मदद से आंतरिक प्रतिबिंब की आवश्यकता और सच्चे ज्ञान वाले व्यक्ति को कैसे व्यवहार करना चाहिए आदि प्रश्न किए थे और उनके उत्तर की चर्चा पाशुपत विज्ञान /पा...

सचेतन 198: सत्य के लिए प्यासे हो सकें

चित्र
आत्म ज्ञान के प्रश्न के साथ ही उत्तर है और वह उत्तर आपके भीतर से उपलब्ध होता है। अंतिम रूप से आज तो सिर्फ प्रश्न उठाता हूं, वह आपके भीतर गूंजे, मैं कौन हूं?  आज तो प्रश्न खड़ा करता हूँ उस प्रश्न को साथ लिए जाएं। रात उसे साथ लिए सो जाएं और थोड़ा प्रयोग करके देखें। उत्तर जो भी आता हो उसे बाहर रख कर हटा दें, उत्तर जो भी आता हो उसे इनकार कर दें और प्रश्न को गहरा होने दें। जहां आपने उत्तर पकड़ा प्रश्न वहीं मर जाएगा। जहां आपने उत्तर पकड़ा प्रश्न वहीं समाप्त हो जाएगा। तो अगर प्रश्न को गहरे जाने देना है तो उत्तर मत पकड़ना।  जब प्रश्न ही प्रश्न रह जाए और कोई उत्तर मन में न हो तब, तब कोई चीज जगनी शुरू होगी। तब कोई हमारे भीतर से दौड़ेगा हमारी सहायता को। तब कोई हमारे भीतर से उठेगा हमारी सहायता को। तब हमारे भीतर कोई जगेगा जो सोया है। और वही आत्म परिचय बन जाता है, वही आत्म-ज्ञान बन जाता है। मैं कौन हूं? शोपनहार (जो विद्या की खोज करता है) एक सुबह कोई तीन बजे रात जल्दी उठ गया और एक बगीचे में गया। बगीचे में था अंधेरा और शॉपनहार था विचारक, एकांत पाकर जोर-जोर से खुद से बातें करने लगा। कोई था नहीं इसलि...

सचेतन 197: परमात्मा की खोज के मार्ग

चित्र
ज्ञान का अवतरण तब होगा जब आप अपने अज्ञान को पूरी तरह स्वीकार कर लेंगे जब कभी भी आपसे पूछा जाता है की आपके भीतर कौन है? तो आप कह देते हैं  -आत्मा। यह उत्तर आपकी स्मृति ने सीख रखा है हम सचेतन स्वयं की खोज पर चर्चा कर रहे हैं तो उत्तर जो स्मृति से आ रहा है वह, झूठा होगा, सीखा हुआ होगा। सब सीखी हुई बातें ज्ञान नहीं बनती हैं।  जीवन को विराट रूप में खोजें और हो सकता है वह रूप आपके भीतर है। जो भीतर है उसे बाहर से नहीं सीखा जा सकता; उसे जाना जा सकता है; उसे उघाड़ा जा सकता है; उसे डिस्कवर किया जा सकता है; उसे पहचाना जा सकता है लेकिन सीखा नहीं जा सकता।  आप कहेंगे की आपका जवाब आपके भीतर आत्मा है ईश्वर है यह आपका कभी धार्मिक जवाब नहीं हो पाएगा और वह आप मनुष्य रूप में कभी सत्य को नही जान पाएंगे और कभी आनंद को भी उपलब्ध नहीं हो पाएंगे।  आपको अपने प्राणों की सारी गहराई में पूछना होगा की मैं कौन हूं?  जो अज्ञात है, अननोन है, जो अभी अपरिचित है उसे स्मृति नहीं जानती। स्मृति तो जो सीख लिया गया है उसका संग्रह है, स्मृति के उत्तर को इनकार करें। स्मृति कहे विष्णु हो, तो उसे जाने दें उ...

सचेतन 196: अस्मिता (ईगो) आपके जीवन का क्लेश स्वरूप है

चित्र
अस्मिता, अहंकार आपका निर्माण है, जिसको आप क्रिएशन कहते हैं  जब जब हमारा अहंकार जितना-जितना पुष्ट हो जाता है स्वयं को जानना उतना ही असंभव हो जाता है। जितनी अस्मिता गहरी हो जाती है। यह जो ईगो है, यह जो मैं हूँ, यह जितना सख्त और ठोस हो जाता है उतना ही उसे जानना मुश्किल हो जाता है जो मैं हूं, जो मेरा वास्तविक होना है, क्यों? क्योंकि अस्मिता मेरे द्वारा निर्मित है। अहंकार मेरा निर्माण है और मैं, मैं मेरा निर्माण नहीं हूँ। मेरा होना, मेरी आत्मा, मेरी वास्तविकता मेरा निर्माण नहीं है।  ​​अस्मिता को योगशास्त्र के अनुसार पाँच प्रकार के क्लेशों में से एक माना गया है। द्रक, द्रष्टा और दर्शन शक्ति को एक मानना या पुरुष (आत्मा) और बुद्धि में अभेद मानना । योगदर्शन के अनुसार अविद्या, अस्मिता, राग, द्वेष एवं अभिनिवेश पाँच क्लेश हैं। (अविद्याऽस्मिता रागद्वेषभिनिवेशा: पंच क्लेशा:, योगदर्शन २.३)। भाष्यकर व्यास ने इन्हें विपर्यय कहा है और इनके पाँच अन्य नाम बताए हैं- तम, मोह, महामोह, तामिस्र और अंधतामिस्र (यो. सू. १.८ का भाष्य)। इन क्लेशों का सामान्य लक्षण है - कष्टदायिकता। इनके रहते आत्मस्वरूप का ...

सचेतन 195: अहंकार मांगता है न्यूनता

चित्र
अहंकार जितना-जितना पुष्ट हो जाता है स्वयं को जानना उतना ही असंभव हो जाता है। किसी भी चीज को इकट्ठा करने से अहंकार पैदा होता है  त्याग करने से प्रशंसा और आदर मिलता हो तो तब भी आपके अहंकार को तृप्ति मिलती है   जो चीज हमें अच्छा लगने लगता है फिर हम उसको और इकट्ठा करने लगते हैं। कोई धन इकट्ठा करने लगता है क्योंकि धन के इकट्ठे करने से अहंकार भरता हुआ मालूम पड़ता है। कोई बड़े महल बनाने लगता है, ताजमहल बनाने लगता है, कोई कुछ और करने लगता है क्योंकि उससे अहंकार भरता है।  यहाँ तक की कोई त्याग करने लगता है तो भी उसका अहंकार भरने लगता है और हमारा अहंकार बड़ा सूक्ष्म है। वह निरंतर अपने को भरने की कोशिश करता है।  अगर त्याग को प्रशंसा मिलती हो आदर मिलता हो तो हम त्याग कर सकते हैं, उपवास कर सकते हैं, धूप में खड़े रह सकते हैं, सिर के बल खड़े रह सकते हैं, शरीर को सुखा सकते हैं। अगर चारों तरफ जय जयकार होता हो तो हम मरने को राजी हो सकते हैं, नहीं तो कोई शहीद मरने को राजी होता। कोई मरने को राजी होता लेकिन अहंकार को अगर तृप्ति मिलती हो तो हम सूली पर भी लटकते वक्त मुस्कुरा सकते हैं और प्र...

सचेतन 194: किसी भी चीज को इकट्ठा करने से अहंकार पैदा होता है

चित्र
त्याग करने से प्रशंसा और आदर मिलता हो तो तब भी आपके अहंकार को तृप्ति मिलती है   पिछले विचार के सत्र में मैंने कहा था की अज्ञानता भय पैदा करती है क्योंकि जब आप स्वयं को ढूँढते हो तो आप कोई ना कोई परिचय का सहारा लेना शुरू करते हो और आप उसे पकड़ लेते हैं तब अज्ञानता ढक जाता है और स्वयं के ज्ञान बारे में जानने का कोई कारण नहीं रह जाता। ज्ञान के आगमन के लिए पहला द्वार स्वयं के भीतर अपने समग्र अज्ञान की स्वीकृति है। मेरे उस दिन के काल्पनिक कथा में मैंने बोला था की जब कृष्णजी भोजन करते करते उठकर द्वार की तरफ भागने लगते थे और उन्होंने ऐसा कई बार किया तो भोजन कराने वाले ने पूछा आप बीच भोजन छोड़कर कहां भागते हैं? कृष्णजी ने कहा मेरे एक भक्त को एक दुष्ट उसे पत्थर से मार रहा है तो मैं उसे बचाने जाता हूँ और फिर वापिस लौट कर इसलिए आता हूँ की वह भक्त भी पत्थर अपने हाथ में उठा लिया है और अपनी रक्षा करने लगा है। अब मेरे जाने की वहां कोई जरूरत नहीं रही।  कहानी तो काल्पनिक ही है लेकिन जब तक आप खुद को समझने के लिए बेसहारा नहीं हो जायेंगे तब तक आपको स्वयं को जानने का अवसर नहीं मिलेगा। इस अज्ञा...

सचेतन 193: अज्ञानता भय पैदा करती है

चित्र
जो खाली जगह में खड़े होने को राजी हो जाता है वही स्वयं को जान पाता है। ‘मैं’ का तो हमें कोई भी पता नही है। यहाँ तक की मेरा नाम, मेरा घर, मेरा वंश, मेरा राष्ट्र, मेरी जाति, मेरा धर्म यह मेरा होना नहीं है।हमने तो यह सब तोते कि भांति दोहराते हुए अब ग्रंथों में लिखे हैं और शास्त्रों में कहे बात को भी दोहराने लगे हैं कि मैं आत्मा हूँ, मैं परमात्मा हूँ, अहं-ब्रह्मास्मि और-और न मालूम क्या-क्या हम दोहराने लगते हैं।  यह सब बात आपको सिखाया गया है यहाँ तक की आपके भीतर परमात्मा है और यह भी आपने मान लिया है और हम स्वयं से परिचित होने के वे शब्द प्रयोग करने लगे हैं जो आपके पिता ने, समाज ने, ऋषियों ने, मुनियों ने, साधु ने, संतों ने किसी शब्द के रूप में दिये हैं।  जब तक बाहर से आए हुए परिचय को हम पकड़ेंगे तब तक उस परिचय का जन्म नहीं हो सकेगा जो हमारा परिचय है। तब तक हम उसे नहीं जान सकेंगे। तब तक उसे जानने का कोई मार्ग नहीं है।हम सांसारिक या आध्यात्मिक परिचय को पकड़ कर सिर्फ़ और सिर्फ़ बाहर की दुनियाँ को खोज सकते हैं अपने आत्म-परिचय को नहीं।   इसलिए यह बात जितनी झूठी है कि मेरा नाम मैं ...

सचेतन 192: सांसारिक या फिर आध्यात्मिक परिचय भी आपका आत्म-परिचय नहीं है।

चित्र
जब तक हम बाहर से आए हुए शब्दों को पकड़ते हैं तब तक हम स्वयं से परिचित नहीं हो सकेंगे कहानी में जब संन्यासी ने राजा के प्रश्न ‘क्या मुझे परमात्मा से मिला सकेंगे?’ के जबाब में कहा की आप ईश्वर से मिलना चाहते हैं तो क्या आप थोड़ी देर रुक सकते हैं या बिलकुल अभी मिलने की इच्छा है? वह राजा भी तैयार नहीं था। और इतने जल्दी परमात्मा से मिलने की बात हो तो हम सभी ईश्वर के खोजियों का तथाकथित सोच - विचार करना या अपने मित्रों, पति, पत्नी, घर के लोगों की राय लेना चाहेंगे। राजा भी तैयार नहीं था लेकिन जब बात ही मुसीबत ही आ पड़ी थी तो उसने कहा कि ठीक है आप कहते हैं तो मैं अभी मिल लूंगा।  संन्यासी के कहने पर राजा ने छोटा से कागज पर अपने परिचय में बड़े राज्य का राजा, महल का पता, वह सब लिख दिया था। लेकिन संन्यासी के यह पूछने पर कि अगर कल आप भिखारी हो जाएं और राज्य छिन जाए तो क्या पता यही रहेगा और उस राजा ने कहा कि नहीं, राज्य छिन जाए तो भी मैं तो मैं ही रहूंगा। तो संन्यासी ने कहा कि फिर राजा होना आपका परिचय नहीं हो सकता। यहाँ तक की यह जो नाम लिखा है, उसे बदल दिया जा सकता है। संन्यासी ने कहा कि नाम भी आपका प...

सचेतन 191: जिस दिन स्वयं को पा लोगे उस दिन परमात्मा को भी पा लोगे

चित्र
जो मेरे भीतर है और जो किसी और के भीतर है और जो सबके भीतर है, वह बहुत गहरे में संयुक्त है, और एक है और समग्र है।  कहानी में एक संन्यासी एक राजा के घर मेहमान था। उस राजा ने सुबह ही आकर उस संन्यासी को पूछा, मैं सुनता हूं कि आप परमात्मा की बातें करते हैं। क्या मुझे परमात्मा से मिला सकेंगे? यह बात उस राजा ने अपने जीवन में और भी न मालूम कितने संन्यासियों से पूछी थी। इस संन्यासी से भी पूछी। और जो अपेक्षा थी और जो संन्यासियों ने बातें कही थीं सोचा वही बातें यह संन्यासी भी कहेगा। करीब-करीब संन्यासी एक ही जैसी बातें दोहराते हैं। सोचा यह भी वही कहेगा, कुछ उपनिषद, कुछ वेदों की, कुछ ग्रंथों की, कुछ उद्धरण देगा, कुछ गीता की, कुछ ज्ञान की बातें समझाएगा।  लेकिन उस संन्यासी ने क्या पूछा? उस संन्यासी ने कहाः आप ईश्वर से मिलना चाहते हैं तो थोड़ी देर रुक सकते हैं या बिलकुल अभी मिलने की इच्छा है? वह राजा थोड़ा हैरान हुआ। कोई भी हैरान होता। यह खयाल न था कि बात इस भांति पूछी जाएगी। सोचा शायद समझने में भूल हो गई हैै। उसने कहा कि शायद आप समझे नहीं मैं परमात्मा से, ऊपर जो परमात्मा है उससे मिलने की बात कर...